Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुख्यमंत्री की मंशानुरूप तकनीक से आसान हुई सरकारी सेवाएं सेवा सेतु में उत्कृष्ट प्रदर्शन, निर्दाेष लकड़ा बने प्रदेश के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
वित्त मंत्री ने किया सेवा, समर्पण और तकनीक का सम्मान
सेवा सेतु से हजारों परिवारों तक पहुंचीं सुविधाएं

बलरामपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा रहा है। जिले में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में सेवा सेतु पोर्टल का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि सेवा सेतु पोर्टल के संचालन में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के निर्दाेष लकड़ा ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित सेवा सेतु पोर्टल में कार्यरत वीएलई निर्दोष लकड़ा ने वर्ष 2025-26 में उन्होंने सेवा सेतु के माध्यम से 13,912 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई का गौरव हासिल किया।
सेवा सेतु पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन और ई-डिस्ट्रिक्ट सेवाओं के सफल संचालन के लिए निर्दाेष लकड़ा को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन सभी ग्रामीण नागरिकों के विश्वास का भी सम्मान है, जिन्हें उन्होंने समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ उपलब्ध कराईं।
डिजिटल युग में सरकारी सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुँचाना सुशासन की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है। जिले में इस बदलाव को साकार करने वाले युवाओं में निर्दाेष लकड़ा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्होंने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से हजारों ग्रामीण परिवारों तक शासकीय सेवाओं की आसान, पारदर्शी और समयबद्ध पहुँच सुनिश्चित कर डिजिटल सशक्तीकरण की मिसाल प्रस्तुत की है।
एक समय था जब ग्रामीण अंचलों के लोगों को आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए कई बार जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। समय और धन दोनों की बर्बादी आम बात थी। इस परेशानी को समझते हुए निर्दाेष लकड़ा ने अपने सेवा केंद्र के माध्यम से लोगों तक सरकारी सेवाएँ सरल, त्वरित और पारदर्शी ढंग से पहुँचाने का संकल्प लिया।
तकनीक की समझ, निरंतर मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें लोगों का भरोसेमंद साथी बना दिया। सेवा सेतु केंद्र ग्रामीणों के लिए केवल एक सेवा केंद्र नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का भरोसेमंद समाधान बन चुका है।
वर्ष 2025-26 में निर्दाेष लकड़ा ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से 13,912 आवेदनों का सफलतापूर्वक निराकरण कर उपलब्धि हासिल की। यह हजारों परिवारों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की समय पर पहुँच सुनिश्चित करने का प्रमाण है। उनके उत्कृष्ट कार्य के आधार पर उन्हें प्रदेश में सेवा सेतु सेवाओं के टॉप ट्रांजैक्शन वीएलई के रूप में पहचान मिली। यह उपलब्धि उनकी कार्यनिष्ठा, दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सशक्त उदाहरण है।
निर्दाेष लकड़ा बताते हैं कि हमारा उद्देश्य केवल सरकारी सेवाएँ उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि तकनीक के माध्यम से हर नागरिक का जीवन आसान बनाना है। जब लोगों का समय बचता है और उन्हें बिना भटकाव के सुविधाएँ मिलती हैं, तभी डिजिटल भारत का सपना साकार होता है। वे कहते है कि यदि सेवा का भाव, तकनीक का सही उपयोग और जनहित की सोच साथ हो, तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल क्रांति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp