Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुरानी रंजिश पर  प्राण घातक हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर। ग्राम गौरीपुर के मटुकधारी यादव ने थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि करीब 10 बजे ग्राम कंचनपुर का रविन्द्र रजक पेट्रोल पंप से उधारी लिया पेट्रोल का पैसा लेने आया था जिसे प्रार्थी अपने दुकान में अण्डा खिला रहा था उसी दौरान लक्ष्मण, संदीप, जमुना व कमलेश तैयारी के साथ लाठी डण्डा लेकर जान से मारने की नियत से दुकान के पास आकर पुरानी रंजीश की बात को लेकर यहां पर भीड़ लगा कर हल्ला कर रहे हो कहकर लाठी डण्डा से रविन्द्र रजक को मारपीट करते हुए प्राण घातक हमला किए जिसे उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।पुलिस अधीक्षक  योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने प्रकरण के आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना प्रेमनगर पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी लक्ष्मण यादव पिता स्व. रामऔतार यादव उम्र 40 वर्ष, संदीप यादव पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 24 वर्ष, जमुना प्रसाद यादव पिता स्व. रामऔतार यादव उम्र 55 वर्ष व कमलेश यादव पिता जमुना प्रसाद यादव उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम गौरीपुर यादवपारा, थाना प्रेमनगर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिनके निशानदेही पर लाठी जप्त कर चारों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में एएसआई गुड्डू कुशवाहा, प्रधान आरक्षक प्रमोद लकड़ा, आरक्षक दीपक यादव, बृजेश काशी व हरिशचंद दास सक्रिय रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp