Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोयलारी के बहुचर्चित जमीन फर्जीवाड़े मामले में तहसीलदार,पटवारी समेत चार पर जुर्म दर्ज

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बुजुर्ग महिला को मिला न्याय

भैयाथान। वर्षों से चले आ रहे बहुचर्चित भूमि घोटाले में आखिरकार झिलमिली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन तहसीलदार, पटवारी सहित चार लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोप है कि ग्राम कोयलारी निवासी शैलकुमारी दुबे को कागजों में मृत दर्शाकर उनकी वैध भूमि का फर्जी नामांतरण कराया गया और बाद में उस जमीन का हिस्सा दान एवं बिक्री के माध्यम से दूसरे लोगों के नाम कर दिया गया।
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर क्रमांक 185/2026 में वीरेंद्रनाथ दुबे, तत्कालीन तहसीलदार संजय कुमार राठौर, तत्कालीन हल्का पटवारी इंजलीना भगत एवं कमलेश दुबे को आरोपी बनाया गया है। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) एवं 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।शिकायत के अनुसार, वर्ष 1976 में शैलकुमारी दुबे ने संबंधित भूमि विधिवत खरीदी थी और वर्षों से उसका स्वामित्व उनके पास था। आरोप है कि वर्ष 2024 में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और झूठे शपथ पत्र के आधार पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद राजस्व अभिलेखों से उनका नाम हटाकर वीरेंद्रनाथ दुबे के नाम नामांतरण कर दिया गया। इसके कुछ ही दिनों बाद भूमि का एक हिस्सा कमलेश दुबे को दान और अन्य हिस्से शिवम दुबे एवं संजय कुमार के पक्ष में विक्रय कर दिया गया।जांच के दौरान पुलिस को मिले दस्तावेजों, राजस्व अभिलेखों, गवाहों के बयान और विभागीय जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और षड्यंत्र के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अपराध दर्ज किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि जिस महिला को मृत बताकर नामांतरण कराया गया, वह जीवित थीं और उनके जीवित होने के कई दस्तावेज उपलब्ध थे।यह मामला लंबे समय से चर्चा में था। शिकायतकर्ता लगातार न्याय की मांग कर रही थीं। अब पुलिस द्वारा अपराध दर्ज किए जाने के बाद राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp