Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रजपुर एवं बिश्रामपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने किया होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी एंव ढाबों  का निरीक्षण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

किसी भी संस्थान में नहीं मिला प्रतिबंधित एनालॉग उत्पाद
सूरजपुर। राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी उत्पादों पर लगाए गए प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सूरजपुर द्वारा जिले में लगातार सघन जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अभिहित अधिकारी श्री पुष्प राज चौहान के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने सूरजपुर एवं बिश्रामपुर क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों तथा डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राम प्रकाश जायसवाल एवं नमूना सहायक श्रीमती दीपा साहू शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान टीम ने यह जांच की कि संबंधित प्रतिष्ठानों में कहीं एनालॉग पनीर अथवा अन्य प्रतिबंधित एनालॉग डेयरी उत्पादों का निर्माण, भंडारण या उपयोग तो नहीं किया जा रहा है।
अभियान के तहत सूरजपुर में कृष्णा डेयरी, जय डेयरी, बाबा होटल, गुड्डु स्वीट्स, गोलू स्वीट्स, पंडित स्वीट्स, गोपाल डेयरी एवं कान्हा डेयरी का निरीक्षण किया गया। वहीं बिश्रामपुर क्षेत्र में सालु स्वीट्स, जय डेयरी, संदीप स्वीट्स, दूध डेयरी, सुहानी डेयरी, सोनी होटल, जलतरंग स्वीट्स, वीरेंद्र सब्जी भंडार, कृशु डेयरी एवं श्याम डेयरी की जांच की गई। जांच में किसी भी प्रतिष्ठान से कोई संदिग्ध एनालॉग डेयरी उत्पाद अथवा उससे संबंधित कच्चा माल प्राप्त नहीं हुआ।
निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी व्यवसायियों को एनालॉग डेयरी उत्पादों के क्रय-विक्रय एवं निर्माण नहीं करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्हें शासन द्वारा जारी अधिसूचना की विस्तृत जानकारी देते हुए उसका पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में आगे भी यह जांच अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp