लखनपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में यूथ रेडक्रॉस एवं रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। लखनपुर विकासखंड चिकित्सालय के चिकित्सक और उनके सहयोगियों ने छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाले परिवर्तन, हाइजीन सुरक्षा एवं स्वास्थ्यगत समस्याओं के बारे में अवगत कराया। छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
प्राचार्य रंजना श्रीवास्तव ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शारीरिक स्वच्छता आपकी जिम्मेदारी है। महिला के स्वास्थ्य से परिवार को स्वास्थ्य निर्धारित होता है। यूथ रेडक्रॉस प्रभारी अनुराधा बखला ने छात्राओं को उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर सचेत किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षिकायें एवं छात्रायें उपस्थित रहीं।










