Written by
Bureau Report
त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश
बलरामपुर / आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक के पश्चात जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में मांग व शिकायत के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए जिसमें आम जनों द्वारा विभिन्न विषयों संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये गए। प्राप्त आवेदनों का जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।










