Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध कत्थे की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, चालक फरार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

वन विभाग की घेराबंदी से मचा हड़कंप, उत्तर प्रदेश भेजी जा रही थी लकड़ी; बड़े तस्करी नेटवर्क की आशंका

वाड्रफनगर। वन विभाग ने अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत रूपपुर अंतर्गत भोदर क्षेत्र से कत्थे की लकड़ी से लदा एक ट्रक जब्त किया है। वन विभाग की टीम को देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त ट्रक का क्रमांक HR/45/B0245 बताया गया है।

Advertisement Box

वन विभाग को मिली सूचना के आधार पर टीम ने भोदर क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया। वन कर्मचारियों को देखते ही चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। इसके बाद टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचाया, जहां लकड़ी की नाप-जोख और जांच की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि ट्रक में बड़ी मात्रा में कत्थे की लकड़ी लदी हुई थी। वन विभाग द्वारा लकड़ी की वास्तविक मात्रा, उसके स्रोत, वैध दस्तावेज और परिवहन से संबंधित कागजातों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लकड़ी को वाड्रफनगर क्षेत्र से उत्तर प्रदेश की ओर ले जाने की आशंका है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि लकड़ी किस स्थान से लाई गई थी और इसके अवैध परिवहन में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बड़े शहरों में ऊंची कीमत पर खपाने की आशंका

जानकारों के अनुसार कत्थे की लकड़ी का उपयोग विभिन्न प्रकार की फैंसी वस्तुएं, मूर्तियां और खिलौने बनाने में भी किया जाता है। कई स्थानों पर इस तरह की लकड़ी से तैयार वस्तुओं को महंगे दामों पर बेचने का कारोबार किया जाता है। वहीं, कुछ बाजारों में सामान्य कत्थे की लकड़ी को अन्य महंगी लकड़ियों के नाम पर बेचकर अधिक मुनाफा कमाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। हालांकि इस मामले में ऐसी किसी गतिविधि की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

वन विभाग अब फरार चालक की पहचान और तलाश में जुटा है। साथ ही ट्रक में लदी लकड़ी के स्रोत और उसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इस मामले के पीछे केवल स्थानीय स्तर के लोग हैं या कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अम्बिकापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर हाथों में तिरंगा लिए, भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है- पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp