Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जिलेभर में चला कृमि मुक्ति अभियान स्कूली बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
कृमि संक्रमण से बचाव और स्वच्छता के प्रति किया गया जागरूक

बलरामपुर / राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आज जिले के सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के समन्वय से बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा का सेवन कराया गया।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद बलरामपुर उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में कुल 374 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजॉल की कृमिनाशक गोली खिलाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, इसके दुष्प्रभावों तथा कृमिनाशक दवा के महत्व के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास के लिए जरूरी है कृमि संक्रमण से बचाव
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास को प्रभावित कर सकता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पात्र बच्चों को निर्धारित अनुसार कृमिनाशक दवा का सेवन कराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण से बचाव के लिए हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोना, स्वच्छ पेयजल का उपयोग करना, नाखूनों को साफ एवं छोटे रखना तथा व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। स्वच्छता संबंधी अच्छी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाकर कृमि संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है। साथ ही आज जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से विद्यालयों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला एवं विकासखंड स्तरीय टीम, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अम्बिकापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर हाथों में तिरंगा लिए, भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है- पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp