Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ अंतिम पूर्वाभ्यास कलेक्टर एवं एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जिला मुख्यालय बलरामपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल किया गया।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट पूर्वाभ्यास किया गया। रिहर्सल में अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली।
फाइनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी गतिविधियों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास किया गया। सर्वप्रथम वंदे मातरम का गायन किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्री आर. एस. लाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान परेड में शामिल विभिन्न सशस्त्र बलों एवं विद्यालयीन दलों ने अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। शस्त्रधारी जवानों द्वारा तीन चक्र में हर्ष फायर का भी प्रदर्शन किया गया। परेड का नेतृत्व परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन एवं परेड टू-आईसी सूबेदार रक्षित केंद्र सुश्री ज्योति साहू द्वारा किया गया। समारोह में 12वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल रामानुजगंज, 10वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल डी कम्पनी, 11वीं वाहिनी बी कम्पनी , जिला पुलिस बल पुरुष एवं महिला, नगर सेना, वन विभाग, एनसीसी शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर, राष्ट्रीय सेवा योजना शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के दलों ने मार्च-पास्ट का पूर्वाभ्यास किया।
विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी पूर्वाभ्यास किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
फाइनल रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री बैंकर वैभव  ने समारोह स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, प्रवेश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, श्री आर.एन. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अम्बिकापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर हाथों में तिरंगा लिए, भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है- पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp