Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संकट की घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ, आशीर्वाद बने राहवीर कलेक्टर,एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,25 हजार रुपए का चेक की गई प्रदान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
राहवीर योजना अंतर्गत सड़क हादसे में घायलों को मदद पर मिलेगा प्रोत्साहन

बलरामपुर / शासन की मंशानुरूप जरूरतमंदों की सहायता पर प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की तत्काल मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले श्री आशीर्वाद गुप्ता को राहवीर योजना के तहत प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित पुलिस ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में श्री आशीर्वाद गुप्ता को उनके मानवीय एवं सराहनीय योगदान के लिए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं प्रोत्साहन के रूप में 25 हजार की राशि की डेमो चेक प्रदान गई। आशिर्वाद ने 25 मार्च 2026 को चौकी गणेशमोड क्षेत्र अंतर्गत हुई सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए तत्काल पहल की तथा उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उनके इस कार्य की सराहना करते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने कहा कि संकट की घड़ी में किसी जरूरतमंद की मदद के लिए आगे आना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। और समय पर मिली छोटी-सी मदद भी किसी की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। ऐसे कार्य समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा अन्य नागरिकों को भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित करते हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री वैभव ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए गोल्डन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे समय में बिना किसी स्वार्थ के घायल की मदद कर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने वाला व्यक्ति वास्तव में राह-वीर है। ऐसे समय में श्री आशीर्वाद गुप्ता ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की, जो सराहनीय है।
दुर्घटना में घायल को देखकर न बनें मूकदर्शक, मदद के लिए बढ़ाएं हाथ
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को देखकर मूकदर्शक न बनें, बल्कि तत्काल सहायता के लिए आगे आएं। आपकी कुछ मिनटों की तत्परता किसी की जिंदगी बचा सकती है और आपको भी एक राह-वीर बनने का अवसर दे सकती है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल सहायता प्रदान करें तथा 112 हेल्पलाइन के माध्यम से आवश्यक सेवाओं का लाभ उठाकर पीड़ितों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करें।
उल्लेखनीय है कि केंद्र शासन की राह-वीर योजना का उद्देश्य ऐसे ही संवेदनशील नागरिकों को प्रोत्साहित करना और सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए आमजन को प्रेरित करना है। योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की गोल्डन ऑवर में मदद कर अस्पताल पहुंचाने वाले पात्र व्यक्ति को 25,000 रुपए का पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, श्री आर.एन. पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विश्व दीपक त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अम्बिकापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर हाथों में तिरंगा लिए, भारत माता के जयकारों एवं वंदे मातरम नारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है- पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

WhatsApp