Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश से मसनकी में बढ़ी लोगो की मुसीबत,आने जाने का मार्ग बाधित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

ओड़गी। ग्राम पंचायत मसनकी के सरईदहपारा में बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के चलते गांव की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आवागमन लगभग ठप हो गया है। हालात खास तौर पर इसलिए गंभीर हैं क्योंकि इस पारे में अति पिछड़ी जनजाति के परिवार निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क टूटने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों को समस्या बताने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सरपंच और सचिव का फोन नहीं उठना अब नाराजगी की वजह बन गया है। ग्रामीणों का सवाल है कि जब बरसात में सड़क टूटने से लोगों का रास्ता बंद हो गया है, तब उनकी परेशानी सुनने वाला कौन है,पंच योगेश कुमार पंडो, मकसूदन चेरवा, प्रताप पंडो और मोहित पंडो ने बताया कि सरईदहपारा में सड़क की हालत लगातार बिगड़ रही है। बारिश के दौरान राहगीरों के लिए निकलना मुश्किल हो गया है और जरूरत के समय मरीजों, बुजुर्गों तथा स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों की नाराजगी अब केवल टूटी सड़क तक सीमित नहीं है। उनका कहना है कि सड़क टूटी तो बारिश का कहर था, लेकिन समस्या बताने के लिए फोन किया और जिम्मेदारों की तरफ से जवाब तक नहीं मिला-यही बात उन्हें ज्यादा खल रही है। अब देखना होगा कि पंचायत की जिम्मेदारी संभाल रहे सरपंच-सचिव ग्रामीणों की इस परेशानी पर कब संज्ञान लेते है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp