Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नागपंचमी पर गूंजा हर-हर महादेव, रेण नदी से रामेश्वरम मंदिर तक निकली भव्य कांवर यात्रा

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार एवं नागपंचमी के पावन अवसर पर कोयलांचल क्षेत्र भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान जीमें प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या जिले भर से श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कांवर यात्रा की शुरुआत रेण नदी तट से हुई। यहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां रेणुका नदी का स्मरण किया और पवित्र जल कांवर में भरा। इसके बाद कांवरिए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए केनापारा स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।
आयोजन को आकर्षक एवं भक्तिमय बनाने के लिए समिति द्वारा विशेष तैयारियां की गई थीं। यात्रा में भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों एवं कलाओं का प्रदर्शन किया गया। धूमाल की व्यवस्था भी की गई थी। धार्मिक उत्साह, आकर्षक सजावट और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कांवर यात्रा ने भव्य धार्मिक उत्सव का रूप ले लिया।
एनएच-43 पर यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए स्थानीय लोगों ने व्यवस्था की थी। कांवरियों को पेयजल, प्रसाद एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां कांवरियों सहित आम श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ कांवरियों का स्वागत किया।
लंबी यात्रा पूरी करने के बाद कांवरिए केनापारा स्थित रामेश्वरम शिव मंदिर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और क्षेत्र में शांति, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भी पूरे समय भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कांवर यात्रा में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। श्रावण मास, सोमवार और नागपंचमी के पावन संयोग के कारण इस धार्मिक आयोजन को लेकर कोयलांचल क्षेत्र में सुबह से ही विशेष उत्साह और आस्था का माहौल रहा।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp