Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘पुरखा के सुरता’ में कांग्रेस ने अपने पूर्वजों को किया याद, 14 जिलाध्यक्षों के चित्रों का अनावरण…..आजादी के बाद 14 जिलाध्यक्षों के 18 कार्यकाल का साक्षी रहा सरगुजा कांग्रेस का इतिहास,

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

टीएस सिंहदेव ने दिवंगत अध्यक्षों के परिजनों को शाल-श्रीफल देकर किया सम्मानित

अंबिकापुर स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने पूर्व जिलाध्यक्षों और उनके योगदान को याद करने के लिए राजीव भवन में ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम आयोजित किया। ध्वजारोहण के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में आजादी के बाद से अब तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले 14 नेताओं के छायाचित्रों का अनावरण किया गया। इस अवसर पर दिवंगत जिलाध्यक्षों के परिजनों को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।

Advertisement Box

कार्यक्रम की पृष्ठभूमि बताते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि ‘पुरखा के सुरता’ कार्यक्रम की पहल का श्रेय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को जाता है। उन्होंने बताया कि ‘पुरखा के सुरता’ पूर्वजों के स्मरण से जुड़ा भावपूर्ण शीर्षक है। छत्तीसगढ़ के लोककला मंच, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और साहित्य में इसका विशेष महत्व है। यह अपनी माटी, संस्कृति और परंपरा में पूर्वजों के योगदान को याद करने का प्रतीक है।

दिवंगत जिलाध्यक्षों के परिजनों का सम्मान

कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने दिवंगत जिला कांग्रेस अध्यक्षों के परिजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष स्व. सरदार किशन सिंह बाबरा की ओर से सरदार भूपेंद्र सिंह बाबरा, स्व. डॉ. डीपी गुप्ता की ओर से गोपाल केशरी और सुधांशु केशरी, स्व. ताराचंद अग्रवाल की ओर से अजय अग्रवाल, स्व. डॉ. राजेश्वरी त्रिपाठी की ओर से प्रमोद त्रिपाठी तथा स्व. सुरेंद्र सिन्हा की ओर से रवि सिन्हा ने सम्मान ग्रहण किया।

राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की ओर से स्वयं टीएस सिंहदेव ने वर्तमान जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के हाथों सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान अजय अग्रवाल, बालकृष्ण पाठक और राकेश गुप्ता को भी सम्मानित किया गया।

पीढ़ियां बदलेंगी, सरगुजा कांग्रेस का गौरव कायम रखना होगा’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि दिवंगत और वर्तमान जिलाध्यक्षों के मार्गदर्शन में सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने अभूतपूर्व सफलताएं प्राप्त की हैं। समय के साथ पीढ़ियां बदलती हैं, लेकिन आने वाली पीढ़ियों की जिम्मेदारी है कि वे सरगुजा क्षेत्र में संगठन के इस गौरव और परंपरा को कायम रखें।

14 अध्यक्ष, 18 कार्यकाल और दशकों का सफर

आजादी के बाद अविभाजित सरगुजा से लेकर जिले के वर्तमान स्वरूप तक कांग्रेस जिलाध्यक्ष का पद 14 नेताओं ने कुल 18 कार्यकाल में संभाला। वर्ष 1997 तक अविभाजित रहे सरगुजा जिले का क्षेत्र वर्तमान में सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों में विभाजित हो चुका है।

जिला कांग्रेस अध्यक्षों में क्रमशः स्व. सरदार किशन सिंह बाबरा, अधिवक्ता स्व. कृष्ण नारायण शेष, स्व. डॉ. डीपी गुप्ता, स्व. विजेंद्र लाल गुप्ता, स्व. ताराचंद अग्रवाल, स्व. समर बहादुर सिंह, स्व. फूलचंद संपरिया, स्व. डॉ. राजेश्वरी त्रिपाठी, अधिवक्ता स्व. सुरेंद्र सिन्हा, राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव, स्व. उमेश्वर शरण सिंहदेव, अजय अग्रवाल, बालकृष्ण पाठक और राकेश गुप्ता शामिल हैं।

इनमें राजमाता स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव और स्व. उमेश्वर शरण सिंहदेव ने दो-दो कार्यकाल तथा बालकृष्ण पाठक ने तीन बार जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। वर्तमान में बालकृष्ण पाठक सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हैं। सभी पूर्व एवं वर्तमान जिलाध्यक्षों के छायाचित्र राजीव भवन के सभाकक्ष में लगाए गए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp