Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो दिन से लापता युवक का शव कुएं में पड़ा मिला

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। पिछले दो दिनों से लापता 37 वर्षीय युवक का शव अनुपयोगी कुएं में पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान करंजी निवासी 37 वर्षीय सुबस यादव पिता पवन यादव के रूप में हुई है। करंजी पुलिस ने बताया कि सुबस यादव शनिवार की रात घर से निकला था, इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजन और आसपास के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की सुबह घर के सामने स्थित पन्ने लाल राजवाड़े के अनुपयोगी कुएं में उसका शव दिखाई देने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही करंजी चौकी प्रभारी विशाल मिश्रा व डीडीआरएफ सुरजपुर की टीम मौके पर पहुंची। डीडीआरएफ सूरजपुर की टीम ने आवश्यक सावधानी के साथ शव को कुएं से बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। आशंका जताई जा रही है कि शनिवार की रात किसी वजह से वह कुएं के पास पहुंचा होगा और असावधानीवश उसमें गिर गया। हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद विवेचना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।अचानक हुई इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp