बलरामपुर / शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सरल और सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है। सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ने खेती-किसानी में व्यस्त किसान श्री बच्चू राम के लिए अपने बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को आसान कर दिया।
विकासखण्ड बलरामपुर अंतर्गत ग्राम भेलवाडीह निवासी श्री बच्चू राम ने बताया कि वर्तमान में खेती-किसानी का समय होने के कारण उसके लिए बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु कार्यालयों के चक्कर लगाना मुश्किल था। इसी दौरान उसे सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा की जानकारी मिली। उन्होंने बिना कार्यालय पहुंचे अपने बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन के लगभग एक माह बाद उनके बच्चों का स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनकर तैयार हो गया।
बच्चू राम ने बताया कि खेती-किसानी के व्यस्त समय में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उसके लिए काफी उपयोगी
साबित हुई। सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने से उसे बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और उसके बच्चों के प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत बनकर तैयार हो गया। वे बताते हैं कि सेवा सेतु के माध्यम से मुझे काफी सुविधा मिली। इस सुविधा के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद करता हूं।
सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जैसी सुविधाओं से ग्रामीणों को शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सहूलियत मिल रही है। इससे लोगों का समय और श्रम बचने के साथ ही शासकीय प्रक्रियाओं को अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने में मदद मिल रही है। डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं की पहुंच आम नागरिकों तक सहजता से पहुंच रही है।










