Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम जनमन के तहत पीवीटीजी समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हुई आसान शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों किया गया वितरण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

बलरामपुर / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के  जनजातीय समूह विशेषकर पीवीटीजी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य अमला दूरस्थ एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।
इसी कड़ी में बासेन, घटगांव, डुमरकोना, मांझा-बेबराजान सहित विभिन्न पीवीटीजी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया गया। जांच के उपरांत आवश्यकता के अनुसार ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया गया।
पीएम जनमन अंतर्गत एमएमयू के माध्यम से पीवीटीजी समुदायों को विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को भी अंतिम छोर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य अमला पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंचकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ले रहे हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद मिल रही है।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ एवं विशेष जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच, उपचार, दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से पीवीटीजी समुदाय के लोगों को अपने क्षेत्र में ही स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp