Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु किसान पंजीयन 31 अक्टूबर तक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य कलेक्टर ने कृषकों से समय-सीमा में पंजीयन कराने की अपील की

सूरजपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के इच्छुक कृषकों के लिए पंजीयन एवं संशोधन की प्रक्रिया जारी है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार विभागीय वेबसाइट fcs.cg.gov.in के ऑनलाइन सोसायटी मॉड्यूल के माध्यम से 01 जुलाई से 31 अक्टूबर 2026 तक नवीन किसान पंजीयन तथा पंजीकृत फसल एवं रकबे में संशोधन का कार्य किया जा सकेगा।
इस वर्ष समस्त श्रेणी के कृषकों के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य किया गया है। उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय हेतु कृषकों के पास कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित एग्री-स्टैक पोर्टल के माध्यम से प्राप्त एग्री-स्टैक आईडी अर्थात फार्मर आईडी होना आवश्यक होगा, तथा धान विक्रय हेतु वांछित समस्त खसरों की फार्म आईडी की लिंकिंग फार्मर आईडी के साथ अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष कृषकों को कृषि विभाग के एकीकृत किसान पोर्टल में पृथक से पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही केवल एग्रीस्टैक पोर्टल पर डिजिटल क्रॉप सर्वे में दर्ज धान के रकबे को ही खरीदी हेतु मान्य किया जाएगा, जिसके लिए फसल प्रविष्टि का कार्य 15 अगस्त से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है।विगत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत कृषकों को आगामी वर्ष के लिए पंजीकृत माना जाएगा तथा जिनके पास एग्रीस्टैक फार्मर आईडी एवं किसान कोड उपलब्ध है, उन्हें पृथक से नवीन पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। ऐसे कृषकों द्वारा क्रय-विक्रय, नामांतरण, बटवारा, फौती अथवा अन्य माध्यम से नवीन भूमि प्राप्त की गई हो तो केवल उसी भूमि अथवा खसरा नंबर का संशोधन संबंधित उपार्जन केंद्र या समिति में जाकर कराया जा सकेगा। वहीं जिन कृषकों ने विगत वर्ष पंजीयन नहीं कराया था और जिनके पास किसान कोड उपलब्ध नहीं है, उन्हें एग्रीस्टैक में पंजीयन के उपरांत संबंधित समिति अथवा उपार्जन केंद्र में संपर्क कर अपनी भूमि एवं खसरे का पंजीयन, बैंक विवरण तथा नॉमिनी विवरण दर्ज कराना होगा।वन पट्टाधारी, डूबान, शासकीय पट्टेदार, कोटवार एवं संस्थागत श्रेणी के कृषकों के लिए भी धान विक्रय हेतु एग्रीस्टैक में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। अधिया, रेगहा, बटाईदार अथवा लीज के माध्यम से धान विक्रय करने वाले कृषकों को एग्री-स्टैक पोर्टल के ऑथराइजेशन मॉड्यूल के माध्यम से अधिकृत किया जाएगा। नॉमिनी संबंधी संशोधन की सुविधा 01 जुलाई से धान खरीदी की अवधि तक समिति स्तर पर उपलब्ध रहेगी।इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते अपना पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन का कार्य पूर्ण करा लें। उन्होंने कहा कि सभी कृषक यह सुनिश्चित करें कि उनकी एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बन चुकी हो तथा धान विक्रय हेतु वांछित समस्त खसरे उससे लिंक हों, क्योंकि डिजिटल क्रॉप सर्वे में दर्ज रकबा ही खरीदी हेतु मान्य होगा। उन्होंने कृषकों से अपने बैंक खाते एवं नॉमिनी संबंधी विवरण की जांच कर उसे अद्यतन कराने तथा किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर संबंधित सहकारी समिति, उपार्जन केंद्र अथवा खाद्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का आग्रह किया है, ताकि धान खरीदी के समय किसी कृषक को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp