सूरजपुर। शासकीय माध्यमिक शाला चिटकाहीपारा कोट के प्रधान पाठक अशोक उपाध्याय ने अपना जन्मदिन विद्यालय के बच्चों के साथ सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन कराया।जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित न्योता भोज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रधान पाठक अशोक उपाध्याय ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनके साथ खुशियां साझा कीं और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर उन्हें भोजन कराना एक अनुकरणीय पहल है, जो विद्यालय और
विद्यार्थियों के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करती है।कार्यक्रम के दौरान संकुल प्राचार्य सोनपुर बालकृष्ण साहू,संकुल प्राचार्य कोट महेश कुमार दोहरे, प्रधान पाठक दिनेश कुमार द्विवेदी, व्याख्याता अजित कुमार गुप्ता,डॉ. राकेश गौतम,तारकेश सिंह,शिक्षक सुरेन्द्र राजवाड़े,देवचंद सिंह,राधेश्याम साहू,खेलसाय पोर्ते, उमाशंकर साहू,प्रधान पाठक फूल सिंह, निर्मल प्रसाद,नागेन्द्र यादव,सहायक शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद ठाकुर, धर्मेंद्र दुबे,श्रीमती जानकी सिंह,विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने प्रधान पाठक के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।










