Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर सूरजपुर में ‘‘बने खाबो – बने रहिबो 2.0‘‘ अभियान , आठ होटलों में की गई जांच पड़ताल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए प्रदेश में मिलावटी, अमानक और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ द्वारा ‘‘बने खाबो – बने रहिबो 2.0‘‘ सात दिवसीय जन जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के परिपालन में जिले में भी अभियान की शुरुआत कर दी गई है, जिसके अंतर्गत मिष्ठान भंडारों एवं होटलों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता तथा स्वच्छता की सघन जांच की जा रही है।
अभियान के प्रथम दिवस अभिहित अधिकारी श्रीमती पुष्पा राज चौहान एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामप्रकाश जायसवाल तथा सुश्री दीपा साहू की संयुक्त टीम ने जिले के पंडित स्वीट्स, गोलू स्वीट्स, बाबा होटल, गुड्डू स्वीट्स, बंसल स्वीट्स, मद्रास होटल, राजस्थानी होटल एवं दिलीप होटल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए।टीम द्वारा आवश्यकता पड़ने पर संदिग्ध खाद्य पदार्थों को रोकने, हटाने, जब्ती करने एवं अन्य विधिसम्मत कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जांच के दौरान किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावट अथवा अमानक खाद्य सामग्री पाए जाने की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।प्रतिदिन सघन जांच एवं कार्यवाही की जाएगी तथा यह अभियान रक्षाबंधन पर्व तक निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे मिष्ठान एवं खाद्य सामग्री की खरीदी करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत की सूचना खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को दें।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp