Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’ मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया। अम्बिकापुर में प्रस्तावित नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण के लिए मंगलवार को वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास स्थापना समारोह न्यायालय परिसर अम्बिकापुर में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

मान. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. न्यायमूर्ति एवं सरगुजा जिले के पोर्टफोलियो जज श्री जस्टिस पार्थ प्रतीम साहू तथा मान. न्यायमूर्ति एवं सूरजपुर जिले के पोर्टफोलियो जज श्री जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल की गरिमामयी वर्चुअल उपस्थिति रही। इस अवसर पर मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने कहा कि ’’न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी नये न्यायालय भवन को अपने घर की तरह समझे और साथ-सुथरा रखें तथा न्यायालय के मूल उद्देश्य, अर्थात् आम जन को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध करावें। उन्होनें कहा कि वे जब पहली बार अम्बिकापुर आये थे, तब ही जिला न्यायालय भवन  देखकर उन्होनें नवीन भवन निर्माण कराने का संकल्प लिया था।

Advertisement Box

मान. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शक्ति सिंह राजपूत द्वारा मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त किया गया जिनके विशेष प्रयास एवं रूचि लेने के कारण ही जिला सरगुजा में नवीन जिला न्यायालय भवन के निर्माण का कार्य प्रशस्त हुआ। समारोह के दौरान मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा द्वारा नवीन न्यायालय भवन के शिलालेख का वर्चुअल अनावरण किया गया तथा वर्चुअल शिलान्यास के पश्चात् विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न हुआ।
समारोह में पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक झा, कलेक्टर  श्री अजीत वसंत,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला न्यायालय के न्यायिक अधिकारीगण अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने अपने संपूर्ण कार्यकाल में छत्तीसगढ़ न्यायपालिका की अधोसंरचना में सुधार के विशेष प्रयास किये हैं। नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से सरगुजा के अधिवक्तागण की चिरप्रतीक्षित मांग पूर्ण होगी तथा पक्षकारों को सुविधा होगी, जिसके लिए सरगुजा क्षेत्र की जनता उनकी सदैव आभारी रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp