Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भारी वर्षा के बीच प्रशासन अलर्ट, जलस्रोतों और पुल-पुलिया पर रखी जा रही सतत निगरानी

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
जलभराव एवं संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों में मुनादी कराकर आमजन को किया जा रहा सतर्क

बलरामपुर / जिले में हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के सभी तालाब, एनीकट, बांध, नहर, पुल-पुलिया सहित जलभराव की संभावित स्थिति वाले क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। जलस्रोतों के जलस्तर, बांध एवं एनीकट से पानी के बहाव तथा पुल-पुलियों की स्थिति पर विशेष नजर रखी जा रही है। संभावित जलभराव एवं अन्य परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही जलभराव एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में आमजन को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को नदी-नालों, एनीकट, बांध एवं पुल-पुलियों के आसपास न जाने तथा जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों, एनीकट, बांध एवं जलभराव वाले क्षेत्रों के पास अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन द्वारा निचले एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सर्व संबधित अधिकारियों को किसी भी संभावित अप्रिय स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को देने तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp