Written by
Bureau Report
बलरामपुर / जिला स्तरीय सलाहकार समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति ( Mine Closure Advisory Committee ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के अंतर्गत एसईसीएल भटगांव क्षेत्र को आबंटित कोयला ब्लॉक चौरा एवं परसवारकला में खनन बंद करने की कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा खनन बंद होने के पश्चात संबंधित प्रभावित ग्रामों एवं लोगों की आजीविका को बनाए रखने तथा वैकल्पिक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
कलेक्टर ने संबंधित ग्राम पंचायत चौरा एवं परसवारकला के सचिव एवं सरपंच को ग्राम पंचायत में बैठक आयोजित कर खनन बंद होने से प्रभावित व्यक्तियों की आजीविका के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि आगामी बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत कर उसका अनुमोदन किया जा सके।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर. एस. लाल, संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव, एवं संबंधित सदस्य उपस्थित रहे।










