Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मैनपाट के बरिमा में बॉक्साइट खनन को लेकर किसानों में आक्रोश, सीएमडीसी पर लीज अवधि समाप्त होने के बाद भी खनन का आरोप

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मैनपाट। ग्राम बरिमा, तहसील मैनपाट में बॉक्साइट खनन को लेकर प्रभावित भू-स्वामियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिन भूमि खसरों को बॉक्साइट उत्खनन के लिए 7 वर्षों की अवधि के लिए छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सीएमडीसी) को दिया गया था, उनकी अनुबंध अवधि वर्ष 2024 में समाप्त हो चुकी है। इसके बावजूद पिछले करीब दो वर्षों से संबंधित भूमि से बॉक्साइट उत्खनन एवं परिवहन किए जाने का आरोप है।
प्रभावित ग्रामीणों के अनुसार, राजस्व प्रकरण क्रमांक 01/अ-82/2014-15 में दिनांक 04 जनवरी 2017 को संबंधित भूमि सात वर्षों के लिए बॉक्साइट उत्खनन हेतु कंपनी को दी गई थी। इसमें भूमि का उपयोग समाप्त होने के बाद उसे मूल स्वरूप में भू-स्वामियों को वापस किए जाने की शर्त का भी उल्लेख किया गया था।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनन के बाद भूमि को उसके मूल स्वरूप में वापस नहीं किया गया है। वहीं, प्रभावित भू-स्वामियों को फसल एवं भूमि मुआवजा राशि भी अब तक प्राप्त नहीं होने की बात कही गई है। ग्रामीणों ने दावा किया है कि पिछले दो वर्षों के दौरान संबंधित खसरा नंबरों की भूमि से बिना वैधानिक अधिकार लगभग 350 ट्रक बॉक्साइट निकालकर परिवहन एवं विक्रय किया गया है। प्रभावित किसानों ने उक्त बॉक्साइट की कीमत तत्काल उन्हें दिलाए जाने तथा भविष्य में उनकी भूमि से होने वाले कथित अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि वे अपनी भूमि को केवल फसल मुआवजे के आधार पर आगे बॉक्साइट खनन के लिए दिए जाने के पक्ष में नहीं हैं।
प्रभावित किसानों का कहना है कि बॉक्साइट परियोजना को लेकर आयोजित जनसुनवाई के दौरान सीएमडीसी की ओर से स्थानीय लोगों और प्रभावित भू-स्वामियों के हितों को लेकर विभिन्न आश्वासन दिए गए थे, लेकिन वर्तमान स्थिति में जनसुनवाई के दौरान किए गए वादों और जमीन पर दिखाई दे रही हकीकत में काफी अंतर नजर आ रहा है। इससे प्रभावित किसानों में असंतोष और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, खनन की वैधानिक स्थिति एवं लीज अवधि की जांच करने, संबंधित खसरा नंबरों का भौतिक सत्यापन कराने तथा कथित रूप से निकाले गए बॉक्साइट की मात्रा और उसकी बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है।

परिवहन रोकने की चेतावनी

Advertisement Box

मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में प्रभावित भू-स्वामियों ने ग्राम बरिमा स्थित सीएमडीसी के कांटाघर के पास बॉक्साइट परिवहन रोकने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि स्थिति को गंभीरता से लेते हुए समय रहते उचित कार्रवाई की जाए, ताकि विवाद और न बढ़े। प्रभावित ग्रामीणों में जिला पंचायत सदस्य रतनी नाग सहित कुंजबिहारी यादव, तिलक साय, नानसाय, जहरसाय, चुन्नीलाल, लक्ष्मण, कार्तिक, सुमन नाग, रामचरण, परसराम, नान्ही, सत्यनारायण, यशोदा बाई, सुनील एवं ठुईया सहित अन्य भू-स्वामी शामिल हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि भूमि की वैधानिक स्थिति, लीज/अनुबंध की अवधि, खनन की अनुमति, निकाले गए बॉक्साइट की मात्रा, मुआवजा तथा भूमि को मूल स्वरूप में वापस करने की शर्त की जांच कर प्रभावित किसानों को न्याय दिलाया जाए।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बलरामपुर में राजस्व कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण हो गिरदावरी- संभागायुक्त

WhatsApp