Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बलरामपुर में राजस्व कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण हो गिरदावरी- संभागायुक्त

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन के प्रकरण समय-सीमा में हों निराकृत

बलरामपुर/ सरगुजा संभाग के संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने आज जिला बलरामपुर के प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं को केंद्र में रखते हुए जनमानस से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ मूर्त रूप देने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे प्रकरणों को समय-सीमा के भीतर तत्परतापूर्वक निराकृत करने पर जोर दिया।
तहसील कार्यालय स्थित सेवा सेतु केंद्र का अवलोकन कर संभागायुक्त ने प्राप्त आवेदनों की स्थिति जानी और लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने माल जमादार, नाजरात, कानूनगो शाखा, रिकॉर्ड रूम तथा तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार न्यायालयों के प्रकरणों की जांच की। इस दौरान नकल शाखा में पंजी संधारण व्यवस्थित न मिलने तथा अद्यतन जानकारी के अभाव पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
न्यायालयीन प्रकरणों का अवलोकन करते हुए उन्होंने विवादित एवं अविवादित नामांतरण, बंटवारा तथा कब्जा से संबंधित मामलों के शीघ्र निराकरण और सभी अपंजीकृत प्रकरणों को अनिवार्य रूप से ई-कोर्ट प्रणाली में दर्ज करने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम में दस्तावेजों की समुचित लिस्टिंग तथा जमा व इश्यू पंजी दुरुस्त रखने को कहा, वहीं आरबीसी 6-4 के प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय के निरीक्षण में उन्होंने पांच वर्ष से अधिक अवधि के पुराने लंबित राजस्व प्रकरणों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर इनका प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा।
प्रवास के दौरान संभागायुक्त ने तहसील बलरामपुर में गिरदावरी कार्य की जांच कर मैदानी स्तर पर की जा रही प्रविष्टियों की वास्तविकता का परीक्षण किया और गिरदावरी को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने एसडीएम कार्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कदम का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चन्दन संजय त्रिपाठी, सरगुजा उपायुक्त श्री आर.के. खूंटे, उपायुक्त श्रीमती शारदा अग्रवाल सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बलरामपुर में राजस्व कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण हो गिरदावरी- संभागायुक्त

WhatsApp