Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने जिलेभर में लग रही आवास चौपाल हितग्राहियों से सीधा संवाद कर रेत, सीमेंट, किस्त और सेंटिंग प्लेट जैसी समस्याओं का किया जा रहा समाधान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
समूह की दीदियों और राजमिस्त्रियों की सहभागिता से प्रत्येक आवास के लिए तैयार हो रही कार्ययोजना

अम्बिकापुर /   प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत जिले में अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए विशेष पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं जिला जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव के निर्देश पर जिले के सभी 7 जनपद पंचायतों की उन ग्राम पंचायतों में, जहां अपेक्षाकृत अधिक आवास अपूर्ण हैं, ‘आवास चैपाल’ का आयोजन किया जा रहा है। इन चैपालों के माध्यम से आवास निर्माण से जुड़ी जमीनी समस्याओं की जानकारी लेकर उनके निराकरण के साथ ही हितग्राहियों को शीघ्र आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

आवास चौपाल में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं अपूर्ण अथवा अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही बिहान समूह की दीदियों और स्थानीय राजमिस्त्रियों को भी चौपाल में शामिल किया जा रहा है, ताकि हितग्राहियों को आवास निर्माण में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा सके।

Advertisement Box

चैपाल के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली जा रही है। हितग्राहियों से यह भी पूछा जा रहा है कि निर्माण कार्य में उन्हें किन-किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से रेत, सीमेंट की उपलब्धता, आवास की किस्त प्राप्त होने, सेंटिंग प्लेट की व्यवस्था तथा अन्य निर्माण संबंधी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान की दिशा में आवश्यक पहल की जा रही है।

प्रत्येक आवास के लिए बनेगी कार्ययोजना
आवास चौपाल का उद्देश्य केवल समस्याओं की जानकारी लेना नहीं, बल्कि प्रत्येक अपूर्ण आवास को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए व्यक्तिगत स्तर पर कार्ययोजना तैयार करना भी है। राजमिस्त्रियों एवं बिहान समूह की दीदियों के सहयोग से हितग्राहियों के आवास की प्रगति की निगरानी की जाएगी तथा निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए आवश्यक सहयोग दिया जाएगा।

बिहान समूह की दीदियों को अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों से सतत संपर्क बनाए रखने तथा उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं राजमिस्त्रियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री एवं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय पर आवास निर्माण पूरा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

100 प्रतिशत हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
जिला पंचायत सीईओ सुश्री रोमा श्रीवास्तव ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवास चैपाल में 100 प्रतिशत अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवास वाले हितग्राहियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक हितग्राही से उसके आवास की वास्तविक स्थिति एवं निर्माण में आ रही बाधाओं की जानकारी लेकर उसका निराकरण प्राथमिकता से कराया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राजमिस्त्री एवं बिहान समूह की दीदियों के सहयोग से प्रत्येक अपूर्ण आवास के लिए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर आवास निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराया जाए। साथ ही आवास निर्माण की प्रगति की सतत निगरानी करते हुए हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाए।

जिले में आयोजित की जा रही ये आवास चौपालें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों की समस्याओं को उनके गांव में ही सुनने और उनका समाधान करने का प्रभावी माध्यम बन रही हैं। सामुदायिक सहभागिता, हितग्राहियों से सीधा संवाद तथा बिहान समूह एवं राजमिस्त्रियों के सहयोग से अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण कर पात्र परिवारों को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बलरामपुर में राजस्व कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण हो गिरदावरी- संभागायुक्त

WhatsApp