Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भगोरा धान खरीदी केंद्र में विकसित हुईं किसान हितैषी सुविधाएं धान विक्रय के दौरान किसानों को मिलेगा सुविधाजनक और सुरक्षित वातावरण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अन्नदाताओं की सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता

जशपुरनगर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की मेहनत, सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उपार्जन केंद्रों में बेहतर अधोसंरचना विकसित करने के साथ ही किसान हितैषी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में फरसाबहार विकासखंड के धान खरीदी केंद्र भगोरा में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरामदायक प्रतीक्षालय, धान की सुरक्षा के लिए विशाल शेड, महिला एवं पुरुषों के लिए पृथक शौचालय, स्वच्छ पेयजल, कृषक सुविधा केंद्र तथा सुरक्षित परिसर जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से किसानों को धान विक्रय के दौरान सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो रहा है।
46 धान उपार्जन केंद्रों के विकास के लिए 40.85 करोड़ की राशि स्वीकृत
धान खरीदी केंद्र पर आने वाला किसान अब केवल अपनी उपज लेकर नहीं आता, बल्कि उसे अपनी मेहनत के सम्मान के साथ बेहतर सुविधाओं और व्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया का भरोसा भी मिलता है। सरकार का उद्देश्य है कि किसानों को उपज विक्रय के दौरान आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उनके निकट उपलब्ध हों और उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिले में धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए 46 धान उपार्जन केंद्रों हेतु 40 करोड़ 85 लाख रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से उपार्जन केंद्रों में आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने के साथ ही किसानों के लिए सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
किसान हितैषी फैसलों से खेती-किसानी को मिल रहा नया संबल
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में लिए गए विभिन्न नीतिगत फैसलों से प्रदेश में खेती-किसानी को नया संबल मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्वपूर्ण योगदान है और राज्य को देशभर में धान का कटोरा के रूप में जाना जाता है। किसानों की आय और कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक धान की खरीदी कर रही है। इसके साथ ही पूर्व में लंबित दो वर्षों के धान बोनस की 3,716.38 करोड़ रुपये की राशि किसानों को अंतरित की गई है। कृषि में विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी जैसी फसलों की खेती करने वाले किसानों को 15 हजार रुपये प्रति एकड़ आदान सहायता प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित करने के लिए बागवानी, सब्जी उत्पादन, मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और लघु वनोपज आधारित गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए सिंचाई परियोजनाओं, बैराज, एनीकट और नहर विस्तार जैसे कार्यों के माध्यम से किसानों को सिंचाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बलरामपुर में राजस्व कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण हो गिरदावरी- संभागायुक्त

WhatsApp