Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नए आंगनबाड़ी भवन से बच्चों को मिली बेहतर सुविधाएं, कार्यकर्ताओं को भी मिला सुविधाजनक कार्यस्थल

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
वीबी-जी राम जी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से झोझया पारा धनगवां में 11.69 लाख रुपए की लागत से निर्मित हो रहा नया भवन

अम्बिकापुर /    विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) वीबी-जी राम जी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए बेहतर अधोसंरचना विकसित की जा रही है। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सपना के झोझया पारा धनगवां में कुल 11.69 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसमें प्रति भवन 3.69 लाख रुपए महिला एवं बाल विकास विभाग के अभिसरण से तथा शेष 8 लाख रुपए वीबी-जी राम जी के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं।

नए भवन के निर्माण से आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। पहले आंगनबाड़ी केंद्र किराये के भवन में संचालित होता था, जहां सीमित स्थान और आवश्यक सुविधाओं के अभाव में कार्यकर्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नए भवन में पर्याप्त स्थान, अलग-अलग कमरों सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से आंगनबाड़ी की गतिविधियां व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं।

Advertisement Box

चार कमरों वाले नए भवन से बच्चों को मिला बेहतर सीखने का माहौल
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला ने बताया कि पहले केंद्र किराये के भवन में संचालित होता था, जहां केवल एक कमरा उपलब्ध था। उसी कमरे में सहायिका द्वारा भोजन तैयार किया जाता था और बच्चों को पढ़ाया-लिखाया जाता था। इससे बच्चों के लिए सीखने और खेलने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिल पाता था तथा कार्यकर्ताओं को भी बैठने और अन्य गतिविधियां संचालित करने में कठिनाई होती थी।

उन्होंने बताया कि नए भवन में चार कमरे हैं। भवन में बच्चों के लिए बेहतर वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग से केंद्र का वातावरण भी बच्चों के अनुकूल बनाया गया है। इससे बच्चे खुशी-खुशी आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचते हैं और उत्साहपूर्वक सीखने-पढ़ने की गतिविधियों में शामिल होते हैं।

पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का भी मिल रहा लाभ
आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों को गरम भोजन एवं रेडी-टू-ईट उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को भी निर्धारित पोषण सामग्री प्रदान की जाती है। कार्यकर्ता एवं सहायिका शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

केंद्र में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के प्रति भी जागरूकता एवं उत्साह बढ़ाया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी जाती है।

मूलभूत सुविधाओं से कार्यकर्ताओं को मिली राहत
श्रीमती उर्मिला ने बताया कि पहले किराये के भवन में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी और एक ही कमरे में भोजन बनाने तथा बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया जाता था। इससे कई प्रकार की व्यावहारिक दिक्कतें आती थीं। नए भवन में शौचालय सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से कार्यकर्ताओं को सुविधाजनक वातावरण मिला है।

उन्होंने कहा कि नए भवन से बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर वातावरण में सीखने का अवसर मिल रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों को भी व्यवस्थित रूप से संचालित करने में मदद मिल रही है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला ने नए भवन के निर्माण और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प हो रहा है और इसका सीधा लाभ बच्चों तथा माताओं को मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बलरामपुर में राजस्व कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण हो गिरदावरी- संभागायुक्त

WhatsApp