Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महतारी वंदन योजना ने महिलाओं के आर्थिक आत्मविश्वास को दिया नया आधार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
हर माह ₹1,000 की सहायता से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी
ग्राम पंचायत थोर की कैलासपति ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार

अम्बिकापुर /  राज्य शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेशभर की पात्र महिलाओं को मिल रहा है। योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह राशि सीधे हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। नियमित रूप से मिलने वाली इस सहायता से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं के साथ-साथ परिवार और बच्चों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं।

महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रहीं अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत थोर की रहने वाली श्रीमती कैलासपति ने योजना के प्रति अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि सरकार की यह योजना माताओं-बहनों के लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत उन्हें प्रत्येक माह 1,000 की राशि प्राप्त हो रही है। इस प्रकार एक वर्ष में 12,000 की आर्थिक सहायता मिलती है, जिससे उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत हो रही है।

Advertisement Box

श्रीमती कैलासपति ने बताया कि पहले घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए भी कई बार सोचना पड़ता था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण होता था। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें इन जरूरतों को पूरा करने में काफी सहयोग दिया है। अब वे प्राप्त राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई से संबंधित आवश्यकताओं तथा घर-परिवार की जरूरी जरूरतों को पूरा करने में कर पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि योजना की राशि सीधे बैंक खाते में प्राप्त होने से महिलाओं को आर्थिक सहायता का लाभ पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। नियमित आर्थिक सहयोग से महिलाओं में अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने का आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

आर्थिक सहायता के साथ सम्मान और आत्मविश्वास

कैलासपति ने कहा कि महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह सम्मान और आत्मविश्वास से भी जुड़ी हुई है। हर माह खाते में राशि आने से उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम हुई है। इससे महिलाओं को परिवार की आर्थिक व्यवस्था में अपनी भूमिका को मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने वाली यह योजना उनके लिए भरोसे और सहारे का माध्यम बनी है। योजना से मिलने वाली राशि भले ही छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उपयोग हो, लेकिन इससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण मदद मिलती है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति जताया आभार
महतारी वंदन योजना से मिल रहे लाभ के लिए कैलासपति ने  मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित में संचालित इस योजना से माताओं-बहनों को आर्थिक सहायता के साथ सम्मान और आत्मविश्वास भी मिल रहा है।

महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर राज्य शासन महिलाओं के आर्थिक सशक्त बना रही है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्थिति और परिवार में उनकी भूमिका को मजबूत करने में सहयोग प्रदान करना है। जिससे महिलाएं अपनी आवश्यकताओं के साथ बच्चों की शिक्षा और घरेलू जरूरतों में भी इस राशि का उपयोग कर रही हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने बलरामपुर में राजस्व कार्यालयों का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश पारदर्शिता के साथ समय पर पूर्ण हो गिरदावरी- संभागायुक्त

WhatsApp