Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम सूर्य घर समीक्षा बैठक में वेंडरों से सीधा संवाद कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए ली बैठक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिजली विभाग, बैंक और वेंडर मिलकर हितग्राहियों को जोड़ें पीएम सूर्य घर योजना से: कलेक्टर
पीएम सूर्य घर योजना से जिले में 2000 घरों को जोड़ने का लक्ष्य
वेंडरों को मिला खुला मंच, पीएम सूर्य घर योजना के लिए बनेगी जिले की बेहतर रणनीति

बलरामपुर, / बिजली बिल से राहत की पहल तेज, कलेक्टर ने पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए बिजली विभाग, बैंक और वेंडरों के संबंधितों के साथ ली बैठक।
बैठक में कलेक्टर ने वेंडरों को खुला मंच देते हुए उनसे सीधे संवाद किया। वेंडरों ने सोलर इंस्टॉलेशन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याएं रखीं और उनके समाधान के सुझाव भी साझा किए। कलेक्टर ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वालों के अनुभव के आधार पर ही जिले में योजना के लिए बेहतर और प्रभावी रणनीति तैयार की जा सकेगी। उन्होंने विद्युत विभाग, बैंकों और वेंडरों को आपसी तालमेल से हितग्राहियों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए तथा स्वीकृति, ऋण वितरण और सोलर इंस्टॉलेशन की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा निरंतर जारी रखने को कहा।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिले में 2000 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मुकुंद कर्ण, सीएसपीडीसीएल के अभियंता एवं कनिष्ठ अभियंता, बैंकों के प्रतिनिधि तथा वेंडर उपस्थित रहे। योजना के महत्व को रेखांकित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि घर की छत पर लगा सोलर संयंत्र परिवार के लिए लंबे समय का निवेश है। इससे बिजली बिल का बोझ तो घटता  है, इसके साथ ही सरप्लस बिजली ग्रिड को देकर अतिरिक्त आय का अवसर मिलता है और स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलता है। सरकार की सब्सिडी और बैंकों से सुलभ ऋण के कारण सामान्य परिवार भी आसानी से यह सुविधा अपना सकते हैं। लक्ष्य की समय पर प्राप्ति के लिए कलेक्टर ने योजना में रुचि रखने वाले लोगों से संबंधित अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा आवेदन लेने के निर्देश दिए।  क्लस्टर बनाकर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, इसके लिए कलेक्टर ने पहले गांवों और वार्डों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों तक पहुंच सकें। बिजली विभाग को सभी शासकीय कार्यक्रमों में स्टॉल लगाकर योजना की जानकारी आमजन तक पहुंचाने को भी कहा गया।
बैंकों को आवेदन सोर्सिंग बढ़ाने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि योजना के तहत ऋण लेने में किसी भी नागरिक को कठिनाई नहीं होनी चाहिए। पात्र हितग्राहियों को बिना अनावश्यक बाधा के समय पर लाभ दिलाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी आवेदन बिना ठोस कारण के अस्वीकृत न किया जाए और निरस्त होने की स्थिति में आवेदक को इसका स्पष्ट कारण अनिवार्य रूप से बताया जाए।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

पोषण माह के तहत आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मेहंदी, रंगोली एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग संतुलित आहार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव के प्रति किया गया जागरूक

WhatsApp