बलरामपुर, / कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें सुनीं। जनदर्शन में लोगों ने रोजगार, पेयजल व्यवस्था, राशनकार्ड, बिजली तथा राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे।
कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का परीक्षण कर पात्रता के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन में आने वाले नागरिक बड़ी उम्मीद के
साथ अपनी समस्या लेकर पहुंचते हैं, इसलिए उनका निराकरण तत्परता और प्राथमिकता से हो तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न किया जाए। साथ ही आवेदकों को उनके प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.एन. पांडे, श्री प्रमोद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।









