Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पशुपालन से बढ़ी आमदनी, आत्मनिर्भर बने उमेश यादव

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  ग्राम पंचायत कुदर, विकासखंड धौरपुर निवासी उमेश कुमार यादव पशुपालन को आय का सशक्त माध्यम बनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ लेकर उन्होंने अपने पशुपालन व्यवसाय को बेहतर बनाया है। उमेश कुमार यादव के पास एचएफ नस्ल की दो गायें हैं, जिन्हें पशु विभाग से अनुदान के माध्यम से प्राप्त किया गया। इन गायों से उन्हें प्रतिदिन लगभग 40 से 45 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। इसके साथ ही उनके पास गिर नस्ल की गाय भी है। पशु विभाग के सहयोग से कृत्रिम गर्भाधान (एआई) एवं नस्ल सुधार की सुविधा का लाभ लेकर उन्होंने अपनी पशुधन संख्या और गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी प्रक्रिया से प्राप्त एचएफ नस्ल की बछिया भी अब अच्छी तरह तैयार हो रही है। उमेश बताते हैं कि पशुपालन से सभी खर्च निकालने के बाद उन्हें लगभग 25 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह की आय हो जाती है। उनका कहना है कि पशु विभाग की ओर से समय-समय पर पशुओं के उपचार, स्वास्थ्य जांच और कृत्रिम गर्भाधान जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आवश्यकता पड़ने पर विभागीय अमला तत्काल मौके पर पहुंचकर पशुओं की देखभाल और उपचार में सहयोग करता है। उमेश कुमार यादव पशुपालन के क्षेत्र में मिल रहे सहयोग के लिए पशु विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि शासकीय योजनाओं, अनुदान और विभागीय तकनीकी मार्गदर्शन से पशुपालन को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में उन्हें काफी मदद मिली है।
यह कहानी बताती है कि छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ लेकर ग्रामीण पशुपालक आधुनिक पशुपालन, नस्ल सुधार और बेहतर दुग्ध उत्पादन के माध्यम से अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकते हैं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp