Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीजी कॉलेज अम्बिकापुर में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सेवा, राष्ट्र भावना एवं सामाजिक सुधार का संदेश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में  नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘विकसित भारत अभियान की परिकल्पना, सेवा एवं राष्ट्र भावना तथा सामाजिक सुधार’ रखा गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में जनजागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में गंगा ग्रुप, यमुना ग्रुप एवं यूथ एक्शन क्लब ग्रुप के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, समाज के प्रति सेवा भावना, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सकारात्मक बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता, नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन तथा राष्ट्र निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।

Advertisement Box

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय कला, संवाद शैली एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सेवा और समर्पण के महत्व को रेखांकित किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों, सेवा कार्यों एवं राष्ट्रहित की गतिविधियों में भी आगे आना चाहिए।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं राष्ट्र भावना का विकास करना तथा उन्हें जनजागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।

निर्णायक मंडल ने किया प्रस्तुतियों का मूल्यांकन

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. शम्भू तिर्की, डॉ. विजय लक्ष्मी शास्त्री एवं श्रीमती दीपिका स्वर्णकार शामिल रहे। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतिभागी समूहों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयोजन समिति की सदस्य सहायक प्राध्यापक श्रीमती सुनन्ना लकड़ा, हिन्दी विषय की अतिथि व्याख्याता डॉ. प्रियंका तिवारी, अंग्रेजी विषय की अतिथि व्याख्याता कु. श्वेता मिश्रा तथा भूगोल विषय के अतिथि व्याख्याता श्री ओमकार कुशवाहा की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही सामाजिक एवं राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण, सामाजिक सुधार एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp