Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लखनपुर विकासखंड में सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में दिखा उत्साह दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
10 अक्टूबर तक चलेंगी प्रतियोगिताएं, विजेता खिलाड़ियों को किया जाएगा पुरस्कृत

अम्बिकापुर /  सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा जनपद पंचायत लखनपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती खुशबू शास्त्री के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्री विजय अग्रवाल एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शशिकला सिंह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया।
सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, 4×100 मीटर रिले दौड़ तथा वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महिला एवं पुरुष वर्ग के साथ ही जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता एवं खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरगुजा ओलंपिक जैसे खेल आयोजनों से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिल रहा अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर
सरगुजा ओलंपिक के माध्यम से विकासखंड के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, जहां वे अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना तथा युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्साह एवं खेल भावना का परिचय दिया।
विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक की प्रतियोगिताएं 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement Box

कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कामेश्वर राजवाड़े, श्री यतेन्द्र पांडेय, जनपद सदस्य श्रीमती नीतू झरिया, श्री चक्रभान राजवाड़े, ग्राम पंचायत पुहपुटरा के सरपंच श्री गोविंद, श्री मोहरलाल राजवाड़े, श्री विक्रम सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री डी.के. गुप्ता, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी श्री देव सिंह पैकरा, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp