Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र’ की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता मतदाता जागरूकता अभियान के तहत श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में पोस्टर एवं टेम्पलेट निर्माण प्रतियोगिता आयोजित

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय, डिगमा, अम्बिकापुर में ‘जागरूक मतदाता, सशक्त लोकतंत्र’ विषय पर टेम्पलेट एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व, मताधिकार के प्रति जागरूकता तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराना था। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक एवं संदेशपरक पोस्टर तथा टेम्पलेट तैयार कर निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं जागरूक मतदान का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक मतदाता की सहभागिता को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री सुमन मिंज के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में जिला निर्वाचन कार्यालय से श्री रजनीश मिश्रा एवं श्रीमती प्रीति तिवारी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पोस्टरों एवं टेम्पलेट का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता, विषयवस्तु एवं मतदाता जागरूकता संबंधी संदेशों के आधार पर मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की स्वीप समिति के सदस्य डॉ. अजय कुमार तिवारी, श्री देवेंद्र दास सोनवानी एवं श्रीमती आकांक्षा श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर स्वीप कैंपस एम्बेसडर निशा निषाद एवं चंद्र प्रकाश सहित स्वीप, निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों तृप्ति साहू, एकता रानी साहू, हृदय यादव, हिमांशु शर्मा, आशीष दास, मनीष कुमार रवि, श्रवण आयाम, अमित मरावी, संजू लकड़ा, जैनेट कुजूर एवं सात्विक राज ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने मताधिकार का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने, मतदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती में अपनी भूमिका समझने एवं अन्य नागरिकों को भी मतदान के लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp