Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दशहरा उत्सव और रावण दहन की तैयारियों में जुटी सूरजपुर सेवा समिति

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

आयोजन को भव्य एवं सुव्यवस्थित बनाने पर चर्चा।

सूरजपुर। सूरजपुर सेवा समिति की बैठक शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को नगर पालिका परिषद सूरजपुर के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा तैयार करने, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा सदस्यों के बीच कार्यविभाजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दशहरा उत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं में आपसी समन्वय बनाए रखने तथा सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
समिति द्वारा तैयारियों की समीक्षा करने और कार्यविभाजन को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से आगामी बैठक 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने पर भी चर्चा हुई। राजा राम चन्द्र जी की झांकी, विशाल शोभा यात्रा, राम-रावण संवाद, रावण-कुम्भकर्ण-मेघनाथ के पुतलो का दहन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आतिशबाजी व मंचीय कार्यक्रमो के साथ सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बैठक में समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सचिव रामकृष्ण ओझा, श्रवण जैन, शैलेश अग्रवाल, प्रवेश गोयल, मुकेश गर्ग, पुनीत गुप्ता, सुरेन्द्र राजवाड़े, अजय कुमार अग्रवाल, रौनक जैन, बजरंग जैन, नरेन्द्र गुप्ता, सुनील अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, प्रमोद तायल, मुदित जैन, विकास जैन, नीरज तायल, प्रदीप सोनी, हिमांशु जैन एवं विजय यादव उपस्थित रहे। सूरजपुर सेवा समिति ने नगरवासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp