Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मानिकप्रकाशपुर में सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच से जल एवं मृदा संरक्षण को बढ़ावा, ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
1.40 लाख रुपये की लागत से 800 गड्ढों का हुआ निर्माण, वर्षा जल संरक्षण के साथ भूमि कटाव रोकने की पहल
कार्य में 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान, स्थानीय श्रमिकों को मिलेगा आजीविका का सहारा

अम्बिकापुर /  सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों से गांवों के विकास को गति मिल रही है। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मानिकप्रकाशपुर के बिल घुटरा में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के तहत सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच निर्माण कार्य के लिए एक लाख 40 हजार 262 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस कार्य के अंतर्गत 800 गड्ढों के निर्माण कराया गया है। स्टैगर्ड ट्रेंच के माध्यम से वर्षा जल के बहाव को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और भूमि में नमी बनाए रखने में सहायता मिलेगी। इससे वर्षा जल के संरक्षण के साथ भू-जल पुनर्भरण को भी बढ़ावा मिलने की अपेक्षा है।

जल संरक्षण के साथ ग्रामीणों को रोजगार का अवसर

कार्य के लिए 425.96 मानव दिवस रोजगार का प्रावधान किया गया है। श्रमिकों की मजदूरी दर 300 रुपये प्रतिदिन निर्धारित है। इससे स्थानीय ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्राम पंचायत मानिकप्रकाशपुर को कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। सामुदायिक स्टैगर्ड ट्रेंच निर्माण कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल एवं मृदा संरक्षण के साथ रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे वर्षा जल का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने तथा भूमि संरक्षण के माध्यम से ग्रामीण आजीविका को सहयोग मिलने की उम्मीद है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp