Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सूरजपुर पुलिस साइबर योद्धा अभियान के तहत नागरिकों को करेगी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

मां बागेश्वरी देवी धाम कुदरगढ़ में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सूरजपुर। जिलेवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी देने तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस द्वारा ‘साइबर योद्धा’ अभियान प्रारंभ किया है। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान के तहत जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु उप निरीक्षकों (एसआई) को साइबर सुरक्षा जागरूकता के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चुना गया है। साथ ही जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को भी अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों तक पहुंचेगी पुलिस।
वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीके सामने आ रहे हैं। ऐसे में आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें धोखाधड़ी से बचने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी देना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस द्वारा ‘साइबर योद्धा’ के माध्यम से जनजागरूकता को व्यापक रूप देने की पहल की गई है।इस अभियान के अंतर्गत साइबर योद्धा स्कूलों, कॉलेजों, दुर्गा पूजा पंडालों तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे। लोगों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों को पहचानने, संदिग्ध लिंक से बचने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। सूरजपुर पुलिस का उद्देश्य है कि साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और लोग किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।इसी क्रम में रविवार को मॉ बागेश्वरी देवी धाम कुदरगढ़ में ‘साइबर योद्धा’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चौकी प्रभारी कुदरगढ़ संजय यादव द्वारा किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं मॉ बागेश्वरी देवी धाम ट्रस्ट कुदरगढ़ के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में धाम में उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को साइबर सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया गया। रामसेवक पैकरा ने लोगों को साइबर सुरक्षा से संबंधित सावधानियों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के लिए सतर्क एवं जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता को आवश्यक बताते हुए लोगों से स्वयं सतर्क रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मॉ बागेश्वरी देवी धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सचिव आशिष सिंह, कोषाध्यक्ष बलराम सोनी, पुलिस के अधिकारी व जवान सहित काफी संख्या में श्रृद्धालुगण मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन के मार्गदर्शन में संचालित ‘साइबर योद्धा’ अभियान के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया जा रहा है कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सतर्कता, जानकारी और समय पर उचित कदम उठाना बेहद महत्वपूर्ण है। अनजान कॉल पर बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी या यूपीआई से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करना, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना तथा किसी भी प्रकार के ऑनलाइन प्रलोभन या धोखाधड़ी के प्रति सावधान रहना आवश्यक है। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो उसे बिना देर किए साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करना चाहिए तथा आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp