Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजीविका डबरी से फूना राम पहाड़ी कोरवा को मिला मछली पालन का अवसर, अतिरिक्त आय का मिला जरिया’

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
खाली पड़ी जमीन पर आजीविका डबरी का निर्माण, बारिश के पानी का संचय कर शुरू किया मछली पालन
मछली उत्पादन से परिवार की आजीविका को मिलेगी मजबूती, ग्रामीण रोजगार योजना बनी सहारा

अम्बिकापुर /  ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने में ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत निर्मित आजीविका डबरी उपयोगी साबित हो रही है। अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत घंघरी निवासी फूना राम पहाड़ी कोरवा ने अपनी खाली पड़ी जमीन पर आजीविका डबरी का निर्माण कराकर मछली पालन की शुरुआत की है। बारिश के दौरान डबरी में पर्याप्त पानी एकत्रित होने पर उन्होंने मछली बीज छोड़ा है। मछलियां तैयार होने के बाद उनकी बिक्री से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने की उम्मीद है।

सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत फूना राम की यह कहानी जल संरक्षण के साथ ग्रामीण परिवारों को आजीविका के नए साधनों से जोड़ने का उदाहरण है।

खाली पड़ी जमीन बनी आजीविका का आधार

फूना राम पहाड़ी कोरवा ने बताया कि उनकी जमीन का एक हिस्सा खाली पड़ा था। ग्रामीण रोजगार योजना के तहत इस भूमि पर आजीविका डबरी का निर्माण कराया गया। वर्षा ऋतु में डबरी में पर्याप्त जलभराव होने से उन्होंने मछली पालन शुरू करने का निर्णय लिया और उसमें मछली बीज छोड़ा।
उन्होंने बताया कि मछलियों के तैयार होने के बाद बिक्री से अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। डबरी निर्माण से वर्षा जल के संचय के साथ खाली पड़ी जमीन का उपयोग आजीविका गतिविधि के लिए संभव हुआ है।

मछली पालन से अतिरिक्त आय की उम्मीद, फूना राम ने जताया आभार

फूना राम पहाड़ी कोरवा ने आजीविका डबरी निर्माण से मिले लाभ पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उनकी जमीन खाली पड़ी थी, लेकिन अब डबरी में पानी उपलब्ध होने से मछली पालन शुरू किया है। मछलियां तैयार होने पर उनकी बिक्री से परिवार को अतिरिक्त आमदनी मिल सकेगी। उन्होंने आजीविका डबरी निर्माण के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement Box

फूना राम की यह कहानी दर्शाती है कि ग्रामीण रोजगार योजना के अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण होने के साथ ग्रामीणों को मछली पालन जैसी आयमूलक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp