Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रतीक्षा बस स्टैंड पर नशे में मिले एएसआई और आरक्षक, पास में पड़ी थी एके-47

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

कैदी को छोड़ने अंबिकापुर आए थे दोनों पुलिसकर्मी; स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हथियार को सुरक्षित किया, वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई जानकारी

अंबिकापुर। शहर के प्रतीक्षा बस स्टैंड परिसर में रविवार सुबह पुलिस विभाग से जुड़े दो कर्मचारियों के नशे की हालत में पड़े मिलने का मामला सामने आया है। उनके पास एके-47 राइफल भी लावारिस हालत में पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले राइफल को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित किया और मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी सुबह से बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र में घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि इनमें एएसआई जीवन राम एक्का शामिल थे, जो दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ हैं। उनके साथ एक आरक्षक भी था। दोनों अंबिकापुर में एक कैदी को छोड़ने आए थे। आरोप है कि कैदी को छोड़ने के बाद उन्होंने शराब का सेवन किया और बस स्टैंड के आसपास अलग-अलग जगहों पर गिर पड़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पुलिसकर्मी होटल के बाहर पड़ा था, जबकि दूसरा शराब दुकान के सामने गिरा मिला। दोनों की हालत देखकर आसपास मौजूद लोग जुट गए। इसी दौरान पास में एके-47 राइफल लावारिस हालत में पड़ी दिखाई दी। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राइफल को सुरक्षित किया और दोनों कर्मचारियों की स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह हथियार का लावारिस पड़े रहना गंभीर लापरवाही है। यदि किसी व्यक्ति के हाथ में राइफल लग जाती, तो उसका दुरुपयोग हो सकता था और बड़ी घटना घट सकती थी।
फिलहाल मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिसकर्मियों की स्थिति, घटना के हालात और हथियार बस स्टैंड परिसर में कैसे लावारिस पड़ा रहा—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ड्यूटी और सुरक्षा संबंधी नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं तथा संबंधित कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp