Written by
Bureau Report
भगवान की आरती में संत-जनसेवक और पुलिस का अनूठा समावेश
7वें दिवस लीला मंचन के विभीषण शरणागति, सेतबन्ध रामेश्वरम और अंगद रावण की हुई प्रस्तुति
भाटापारा :- आदर्श रामलीला नाटक मंडली, भाटापारा के 107वें वर्ष का सातवाँ दिवस का हुआ मंचन, विभीषण शरणागति , सेतबन्ध रामेश्वरम और अंगद रावण संवाद का हुआ मंचन ।*भगवान श्रीराम की आरती में एसपी हुए परिवार सहित शामिल*
भगवान श्रीराम की आरती में पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा श्री राय गौरव (IPS) का सपरिवार पूजन में भाग लेना उल्लेखनीय रहा। आरती में मनीष मिश्रा, हरगोपाल शर्मा, अमरनाथ गुप्ता, अनिल चांडक, मंडी सचिव सी.एल. ध्रुव, नगर पालिका अधिकारी एवं एल्डरमेन उपस्थित थे । नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने रामलीला को हर संभव सहयोग देने की बात कही और दशहरा उत्सव में समस्त नगरवासियों को रावणभाठा आने का आमंत्रण दिया। संत रामस्वरूप दास जी ने कहा इस रामलीला के मंच पर संत, जनसेवक और पुलिस को एक साथ देखना सुखद है। यह संस्था आज की पीढ़ी को धर्म-संस्कार से जोड़ने की कड़ी का काम कर रही है, जो बधाई के पात्र है।”
पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा कि इतनी पुरानी रामलीला के बारे में जानकर वे बहुत प्रसन्न और रोमांचित हुए।
अपनी बिटिया को पहली बार रामलीला दिखाने की लालसा से आए हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि इस मंचन को देखकर जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। उन्होंने आयोजन समिति एवं कलाकारों को बधाई दी।तत्पश्चात कार्यालय में उन्होंने परिवार सहित सभी कलाकारों से मिलकर पात्र परिचय जाना और रामलीला के प्राचीन मुकुटों एवं 107 वर्ष के इतिहास के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली।कार्यक्रम में एसडीओपी सहित नगर के सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रकाश इंडस्ट्रीज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय जोशी एवं चांपा शहर से आए प्रतिष्ठित व्यवसायी व समाजसेवी पुरुषोत्तम शर्मा, रामनारायण मोदी, नारायण मित्तल, डी.एन. सिंह, जुगल किशोर अग्रवाल, धीरेंद्र वाजपेयी सहित अनेक धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य जन भी उपस्थित थे, जिन्होंने रामलीला का आनंद लिया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।