Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्योत्सव की पावन बेला पर जिला प्रशासन का आमंत्रण, रंगारंग सांस्कृतिक संध्या में शामिल होने की अपील

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
02 नवंबर, दोपहर 02 बजे से सजेगा राज्योत्सव का मंच, ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होंगी लोकरंगों की प्रस्तुतियाँ
सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि, ख्याति प्राप्त दलों के साथ जिले के स्थानीय कलाकार भी देंगे मनमोहक प्रस्तुतियाँ
राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में दिखेगी अतुल्य बलरामपुर की झलक, कलेक्टर ने की सहभागिता की अपील
बलरामपुर, / ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर आधारित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की पावन बेला पर जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज ने समस्त जिलेवासियों को सादर आमंत्रित किया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे परिवार सहित राज्योत्सव स्थल पहुँचकर उत्सव का हिस्सा बनें और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें। 02 नवंबर, सोमवार को 02 बजे से हाई स्कूल मैदान, बलरामपुर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम दिवस पर प्रदेश और देश के ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कसडोल का लोक मंथन दल जनजातीय नृत्य के माध्यम से वनांचल की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत करेगा। बिलासपुर की वाईब्रेशन डांस एकेडमी के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगे। संगीत प्रेमियों के लिए बनारस का अक्षत कलेक्टिव उप-शास्त्रीय एवं सुगम गायन से सुरों की महफिल सजाएगा।
जिले के स्थानीय कलाकार भी 15 प्रस्तुतियों से मंच पर अपनी प्रतिभा बिखेरेंगे। इनमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और छात्रावासों के विद्यार्थी छत्तीसगढ़ी स्वागत नृत्य, सुवा नृत्य, छत्तीसगढ़ी रिमिक्स, शिव तांडव, कान्हा नृत्य, सूफी डांस तथा घूमर, हरियाणवी, अरुणाचली और नेपाली लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। भेलवाडीह के पहाड़ी कोरवा कलाकारों का उड़िया लोक नृत्य और नारी सशक्तिकरण पर आधारित प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण रहेगी।
कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्योत्सव ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ की थीम पर मनाया जा रहा है। यह थीम प्रदेश की प्रगति में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की अस्मिता, संस्कृति और विकास यात्रा का उत्सव है, जिसकी सार्थकता जनभागीदारी से ही पूरी होती है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे सपरिवार अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस उत्सव में सहभागिता प्रस्तुत करें और स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ाएँ। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि ‘अतुल्य बलरामपुर-रामानुजगंज’ की भावना के अनुरूप यह आयोजन जिले की प्रकृति, संस्कृति और विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों, युवाओं और कला प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, खलीबा में नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति से सैकड़ों अन्नदाताओं को मिलेगी राहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संवेदनशील निर्णय से किसानों को मिली बड़ी सौगात, अब धान बेचने के लिए नहीं लगानी पड़ेगी लंबी दूरी की दौड़

WhatsApp