Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार 12वीं की छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की को आवेदन फॉर्म भरने में हो रही थी परेशानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद मिला त्वरित समाधान

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
समय पर समस्या का निराकरण होने से छात्रा को मिली बड़ी राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार
आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

अम्बिकापुर / आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस सुविधा के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर स्थित बौरीपारा, शिकारी रोड निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की की समस्या का भी सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से महज एक सप्ताह में निराकरण हुआ है। आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग संबंधी त्रुटि दूर होने से छात्रा को बड़ी राहत मिली है।

आधार कार्ड में नाम की त्रुटि से फॉर्म भरने में हो रही थी परेशानी
सौम्या शालिनी तिर्की ने बताया कि वे वर्तमान में कक्षा 12वीं में वाणिज्य संकाय की छात्रा हैं। उनके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग गलत दर्ज होने के कारण शैक्षणिक कार्यों से संबंधित विभिन्न आवेदन फॉर्म भरने में परेशानी हो रही थी। नाम में त्रुटि होने की वजह से कक्षा 12वीं से संबंधित आवश्यक फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही थी, जिससे वे परेशान थीं।

सीएम हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क करने के बाद हुआ समस्या का समाधान

सौम्या ने बताया कि इसी दौरान उन्हें सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने हेल्पलाइन पर संपर्क कर आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग संबंधी समस्या बताई। शिकायत दर्ज कराने के लगभग एक सप्ताह के भीतर ही उनके नाम की त्रुटि का सुधार हो गया। लंबे समय से परेशान कर रही समस्या का कम समय में समाधान होने से उन्हें बड़ी राहत मिली। सौम्या ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076  पर संपर्क करने के बाद उनकी समस्या का समाधान हो गया। अब उन्हें नाम की त्रुटि के कारण शैक्षणिक आवेदन फॉर्म भरने में पहले जैसी परेशानी नहीं होगी।

Advertisement Box

समस्या का त्वरित समाधान मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार
छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से समस्या का समय पर निराकरण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण का अच्छा माध्यम है। इस सुविधा से लोगों को अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचाने और उनका समाधान प्राप्त करने में मदद मिल रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अंधविश्वास पर प्रशासन का संवेदनशील पहल: सारंगवा में ग्रामीणों को टोनही प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक -भ्रांतियाँ दूर करने गाँव पहुँचा प्रशासन, ग्रामीणों ने कुप्रथाओं के विरुद्ध सहयोग का दिलाया भरोसा

WhatsApp