Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बच्चा चोर की अफवाह कोइलीजोर में दो भाइयों को ग्रामीणों ने बेदम पीटा 

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
बिश्रामपुर। शुक्रवार की सुबह ग्राम पंचायत अजबनगर के कोइलीजोर में बच्चा चोर की खबर हवा की तरह फैल गई और मिनटों में पूरा माहौल तनावपूर्ण हो गया। दो चचेरे भाइयों को ग्रामीणों ने घेर लिया, जमकर पिटाई करके जयनगर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 10 बजे अंबिकापुर के दरिमा मार्ग किनारे रहने वाले राम राज महावत पिता चंदर महावत अपने चचेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर कोइलीजोर पहुंचे थे। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के मालवीयनगर सिद्धौर के रहने वाले हैं। वे गांव में अंगूठी के नग और माला की लॉकेट बेचने आए थे। अजबनगर कोइलीजोर में आश्रम के पास कथित रूप से दोनों ने चार छोटे बच्चों को बिस्कुट और चॉकलेट खिलाने के बहाने बुलाया। दो बच्चे शोर मचाते हुए भाग निकले। इसी बीच अफवाह तेजी से फैल गई कि दोनों भाइयों ने दो बच्चियों को बाइक पर बिठाने की कोशिश की है। बस फिर क्या था, आसपास के लोग दौड़ पड़े। गुस्से से भरे ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर सरेआम पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों का आक्रोश इतना था कि दोनों भाई बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद उन्हें जयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने दोनों का इलाज करवाया और वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एक छोटी सी खबर ने पूरे गांव में तनाव पैदा कर दिया और पुलिस जांच जारी है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अंधविश्वास पर प्रशासन का संवेदनशील पहल: सारंगवा में ग्रामीणों को टोनही प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक -भ्रांतियाँ दूर करने गाँव पहुँचा प्रशासन, ग्रामीणों ने कुप्रथाओं के विरुद्ध सहयोग का दिलाया भरोसा

सीएम हेल्पलाइन 1076 से महज एक सप्ताह में दूर हुई छात्रा सौम्या की समस्या, आधार कार्ड में नाम की त्रुटि का हुआ सुधार 12वीं की छात्रा सौम्या शालिनी तिर्की को आवेदन फॉर्म भरने में हो रही थी परेशानी, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद मिला त्वरित समाधान

WhatsApp