Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत बार-बार आवेदन देने के बाद भी नहीं बनी बात, सीएम हेल्पलाइन में एक कॉल से हुआ समस्या का निराकरण

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर / सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन कई बार तकनीकी अथवा प्रशासनिक कारणों से हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए अपनी समस्या शासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सुखरी के तिलंगापारा में रहने वाले जितेंद्र दास मानिकपुरी के लिए भी यह व्यवस्था राहत लेकर आई।

जितेंद्र दास मानिकपुरी की पेंशन पिछले आठ से नौ महीने से बंद थी। पेंशन दोबारा शुरू कराने के लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिए और संबंधित स्तर पर अपनी समस्या रखी, लेकिन लंबे समय तक उन्हें समाधान नहीं मिल पाया। लगातार प्रयासों के बावजूद पेंशन नहीं मिलने से वे परेशान थे। आखिरकार उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर फोन कर अपनी समस्या दर्ज कराई। शिकायत के बाद उनकी समस्या पर कार्रवाई हुई और उनकी लंबित पेंशन का निराकरण हो गया।

Advertisement Box

जितेंद्र दास बताते हैं कि कई महीनों तक आवेदन देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ था। जब उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी परेशानी बताई, तो उनकी शिकायत पर ध्यान दिया गया और समस्या का निराकरण हो गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपनी बात रखने और समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ी।

अपनी समस्या का समाधान होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अच्छी व्यवस्था शुरू की है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह ग्रामीणों और आम नागरिकों के लिए काफी उपयोगी व्यवस्था है।

जितेंद्र दास मानिकपुरी ने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि यदि उन्हें शासकीय योजनाओं अथवा अन्य सेवाओं से संबंधित कोई समस्या है और बार-बार आवेदन देने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है, तो वे सीएम हेल्पलाइन का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि वे अपनी समस्या के निराकरण से पूरी तरह संतुष्ट हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन शासन और आम नागरिकों के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन रही है। इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सुनना, संबंधित विभागों तक पहुंचाना और उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के निराकरण की सुलभ व्यवस्था जरूरतमंद नागरिकों के जीवन में बड़ी राहत ला रही है।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp