Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यूपी से धान की अवैध आवक पर प्रशासन का शिकंजा, चार पिकअप जब्त

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सीमा पर 24 चेकपोस्ट बनाकर निगरानी तेज, उड़नदस्ता दल कर रहे संदिग्ध वाहनों की जांच

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान खपाने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। इसे रोकने के लिए बलरामपुर जिला प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश की ओर से अवैध रूप से धान लेकर आ रहे चार पिकअप वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया है। सभी वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए सनावल थाने के सुपुर्द किया गया है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से धान के अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। जब्त वाहनों के मामलों में छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Box

दरअसल, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्यों से सस्ते दाम पर धान खरीदकर छत्तीसगढ़ में बेचने की आशंका रहती है। इससे प्रदेश के वास्तविक किसानों के हित प्रभावित होने के साथ ही सरकारी खरीदी व्यवस्था में गड़बड़ी की संभावना रहती है। इसे देखते हुए कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और अवैध धान परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।

चार विकासखंडों में 24 चेकपोस्ट

सीमावर्ती राज्यों से धान की अवैध आवक रोकने के लिए जिले में कुल 24 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इनमें रामानुजगंज विकासखंड में सर्वाधिक 10 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। वहीं वाड्रफनगर में सात, कुसमी में चार और शंकरगढ़ विकासखंड में तीन चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।

इन चेकपोस्टों पर कर्मचारियों की तैनाती कर आने-जाने वाले वाहनों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा जिला और तहसील स्तर पर उड़नदस्ता दल भी सक्रिय हैं, जो लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

अंधविश्वास पर प्रशासन का संवेदनशील पहल: सारंगवा में ग्रामीणों को टोनही प्रताड़ना, घरेलू हिंसा और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक -भ्रांतियाँ दूर करने गाँव पहुँचा प्रशासन, ग्रामीणों ने कुप्रथाओं के विरुद्ध सहयोग का दिलाया भरोसा

WhatsApp