Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

12 दिसंबर को साल की अंतिम नेशनल लोक अदालत, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

सूरजपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण थॉमस एक्का ने की। बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मानवेंद्र सिंह एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी.एस. बघेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।बैठक में विद्युत विभाग, नगरपालिका, दूरसंचार विभाग एवं विभिन्न बैंकों के प्रमुख एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों को अपने-अपने विभागों से संबंधित अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को लोक अदालत में प्रस्तुत करने तथा पक्षकारों को आपसी सहमति से विवादों का समाधान करने के लिए प्रोत्साहित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक के दौरान आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए जाने तथा आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही विभिन्न विभागों के लंबित मामलों के निराकरण, संबंधित पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से लाभान्वित करने तथा विभागों द्वारा नियमानुसार माफ अथवा कम की जा सकने वाली राशि के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ, सस्ता एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराना तथा आपसी सहमति से विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सूरजपुर द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे 12 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाएं तथा अपने लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से निराकरण कराएं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp