सात जुंआरी धाराए , 99 हजार 600 रूपये जप्त, प्रतापपुर बस स्टैण्ड के सूने मकान में खेल रहे थे जुआ
सूरजपुर। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देश पर जिले की पुलिस अवैध कार्यो के विरूद्ध कार्रवाई करने में लगी हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में मुखबीर से सूचना मिला कि प्रतापपुर बस स्टैण्ड के पास सुने मकान में कुछ जुआड़ी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सात लोग जिसमे नंदकेश्वर पैंकरा ग्राम कोनी थाना पस्ता, अब्दुल रज्जाक प्रतापपुर,मोहम्मद जाहिद निवासी प्रतापपुर,बबलू इराकी ग्राम कदोरा, चौकी
डबरा सुनील कुमार ग्राम डबरा,आशीष कुमार ग्राम पहिया थाना चंदौरा, बसंत कुमार गाम सेमरा शामिल है, को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा, जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 99 हजार 600 रूपये जप्त किया गया, साथ ही 3 स्कूटी, 2 मोटर सायकल, 1 ओमनी कार, 7 मोबाईल व ताश पत्ती जप्त किया गया। मामले में थाना प्रतापपुर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन व एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस टीम सक्रिय रही।










