Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किसान ने अपनाई उन्नत तकनीक से मूंग की बुवाई, निःशुल्क उन्नत बीज एवं तकनीकी सलाह से पंक्तिबद्ध बुवाई अपनाकर बेहतर उत्पादन की उम्मीद

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

अम्बिकापुर /  कृषि विभाग की आत्मा योजना के अंतर्गत किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों से जोड़ने तथा उन्नत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में एक किसान को आत्मा योजना के तहत एटीएम (कृषि तकनीकी प्रबंधक) अंजू आदिले एवं बीटीएम (ब्लॉक तकनीकी प्रबंधक) कंचन कुशवाहा द्वारा मूंग की उन्नत किस्म जीएएम-5 (GAM-5) का निःशुल्क बीज उपलब्ध कराया गया।

किसान ने प्राप्त बीज की अपने खेत में एटीएम एवं बीटीएम के मार्गदर्शन में पंक्तिबद्ध (लाइन सोइंग) पद्धति से बुवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने खेत की तैयारी, बीज उपचार, उचित दूरी पर बुवाई तथा फसल प्रबंधन की तकनीकी जानकारी भी दी।

Advertisement Box

किसान ने बताया कि परंपरागत खेती की तुलना में लाइन सोइंग पद्धति अधिक लाभकारी है। इस तकनीक से पौधों का समान विकास होता है, फसल की देखरेख आसान रहती है तथा पौधों को पर्याप्त धूप एवं वायु मिलने से कीट एवं रोगों का प्रकोप कम होने की संभावना रहती है। इससे उत्पादन एवं गुणवत्ता में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि मूंग कम अवधि में तैयार होने वाली लाभकारी दलहनी फसल है, जो कम लागत में बेहतर आय देने की क्षमता रखती है। आत्मा योजना के माध्यम से निःशुल्क उन्नत बीज एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से आधुनिक खेती अपनाने का विश्वास बढ़ा है।

किसान ने कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अधिकारियों के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से किसान नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। उन्हें विश्वास है कि इस तकनीक से बेहतर उत्पादन प्राप्त होगा और यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp