Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फर्जी आधार कार्ड बनाकर न्यायालय में प्रस्तुत होकर आरोपियों की जमानत कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report

00 कई न्यायालयों में कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर न्यायिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ करने का मामला उजागर

सूरजपुर। पुलिस ने न्यायालय में फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर आरोपियों की जमानत कराने के गंभीर मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी देव प्रताप सिंह (34 वर्ष), निवासी ग्राम अजबनगर (रंगपारा) को अपराध क्रमांक 525/2026 में गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319 एवं 337 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।मामले की विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने अपने पिता के नाम से कूटरचित (फर्जी) आधार कार्ड तैयार कराया और स्वयं को अपने पिता बताकर न्यायालय में उपस्थित हुआ। इसके बाद उसने अपने पिता के स्थान पर हस्ताक्षर कर आरोपियों की जमानत कराई। यह कृत्य न्यायालय को धोखे में रखकर किया गया, जिसे गंभीर आपराधिक कृत्य माना गया।जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी ऐसे मामलों की जांच चल रही है। आरोपी द्वारा सूरजपुर न्यायालय के अपराधिक प्रकरण क्रमांक 28/2025 एवं 30/2025 में भी कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज प्रस्तुत कर अन्य आरोपियों की जमानत कराई गई थी। इसके अतिरिक्त अंबिकापुर स्थित न्यायालय में भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक अन्य आरोपी की जमानत कराने का मामला जांचाधीन बताया गया है।
पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपी को धारा 35(ए) BNSS के तहत नोटिस देकर जांच में सहयोग करने के लिए बुलाया था, लेकिन आरोपी ने जांच में सहयोग नहीं किया। साथ ही फर्जी आधार कार्ड कहां तैयार कराया गया और उसे कहां रखा गया, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी, जिससे दस्तावेज की बरामदगी नहीं हो सकी।विवेचना में यह भी पाया गया कि आरोपी द्वारा अलग-अलग न्यायालयों में बार-बार कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर जमानत कराया है। ऐसे में भविष्य में भी इसी प्रकार के अपराध किए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 17 जुलाई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया तथा मामले की विस्तृत विवेचना जारी है।पुलिस अब आरोपी द्वारा अन्य न्यायालयों में किए गए ऐसे मामलों की भी जानकारी एकत्र कर रही है। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार करने में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Advertisement Box

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp