Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
Author Image
Written by
Bureau Report
अधिकारियों को स्कूल, आश्रम छात्रावास का निरीक्षण करने के निर्देश
भोजन की गुणवत्ता
शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति की भी जानकारी देंगे अधिकारी

जशपुरनगर / कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आगामी 15 अगस्त 2026 की तैयारी के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी रणजीता स्टेडियम में हर्षोल्लास से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना है। कलेक्टर ने रणजीता स्टेडियम में मंच, बैठक व्यवस्था, आमंत्रण पत्र, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी विकास खंड कार्यालय और जनपद पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय भवनों में रोशनी भी किया जाना है।
कलेक्टर ने कहा कि अपने विभाग के उत्कृष्ट कर्मचारियों का नाम भेजते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उस कर्मचारी ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य  किया है और उसका नाम के साथ कार्य का उल्लेख भी करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने कहा कि जिन कर्मचारियों को पहले 15 अगस्त और 26 जनवरी में प्रमाण पत्र मिल चुका है उनका नाम दूसरी बार नहीं भेजने के निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने अधिकारियों को जिले के स्कूल आश्रम छात्रावास का अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता,साफ सफाई,
शिक्षकों और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों का स्वास्थ्य जांच, बिस्तर, चादरें साफ सुथरा है कि नहीं घास फूस झाड़ियां कटे हैं कि नहीं बच्चे सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करते हैं कि नहीं बालिका छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था है कि नहीं सभी बातों का गंभीरता से निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि जिन आश्रम छात्रावास में समस्या है उसको भी प्रशासन के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement Box
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार
आज फोकस में

गोवा में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में आई कमी, भाजपा विधायक बोले- इसके लिए इडली-सांभर जिम्मेदार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box
Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp